![]() |
| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की जाएगी, जिससे लाखों किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। |
संभल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार 13 मार्च को इस योजना की 22वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस मौके पर देशभर में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा और गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
जिले में होंगे विशेष कार्यक्रम
इस अवसर पर संभल जिले में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय बहजोई के कलेक्ट्रेट सभागार और विकास खंड बनियाखेड़ा के सभागार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों को योजना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।किसानों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि और किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतीकात्मक रूप से मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे और कुछ लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।यह भी पढे:
- प्रदेश में कमर्शियल LPG की कमी की आशंका, दो दिन का स्टॉक बाकी; 15 लाख उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं
- IMD Rain Alert: गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना


